कोटद्वार। मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किरायेदारों, मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान ठेकेदारों के यहां कार्यरत मजदूरों के सत्यापन की जांच की गई। चेकिंग में तीन ठेकेदारों द्वारा अपने यहां काम करने वाले मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया। पुलिस ने संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 30 हजार रुपये का चालान किया।
पुलिस ने मकान स्वामियों और ठेकेदारों से किरायेदारों, मजदूरों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है।
The post सत्यापन में लापरवाही पर तीन ठेकेदारों का चालान first appeared on Bharat Uday News.