खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत रांसी खेल मैदान में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रामनगर के हर्षवर्धन ने प्रथम, लैंसडाउन के प्रियांशु नेगी ने द्वितीय और यमकेश्वर के अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में पौड़ी के अंकित ने प्रथम, यमकेश्वर के अतुल ने द्वितीय और केदारनाथ के आयुष ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में श्रीनगर के बौबी प्रथम, रुद्रप्रयाग के आदित्य द्वितीय और देवप्रयाग के गौरव तृतीय रहे। चक्का फेंक में रुद्रप्रयाग के आदित्य ने प्रथम, पौड़ी के आर्यन ने द्वितीय और यमकेश्वर के अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में लैंसडाउन के हिमांशु प्रथम, रुद्रप्रयाग के विपिन द्वितीय और चौबट्टाखाल के आयुष तृतीय रहे। 4×100 मीटर रिले दौड़ में देवप्रयाग की टीम प्रथम, रामनगर की टीम द्वितीय और रुद्रप्रयाग की टीम तृतीय स्थान पर रही।अंडर-19 बालक वर्ग के खो-खो मुकाबले में नरेंद्रनगर प्रथम, यमकेश्वर द्वितीय और रामनगर तृतीय स्थान पर रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग के खो-खो में नरेंद्रनगर ने प्रथम, चौबट्टाखाल ने द्वितीय और रामनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में श्रीनगर के कृष्णा प्रथम, चौबट्टाखाल के दिव्यांशु द्वितीय और देवप्रयाग के सुमित तृतीय रहे। लंबी कूद में श्रीनगर के अनमोल प्रथम, पौड़ी के अरमान द्वितीय और कोटद्वार के मो. असद तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में रामनगर के रविंद्र प्रथम, केदारनाथ के आयुष द्वितीय और देवप्रयाग के अमन पुंडीर तृतीय रहे। पिठ्ठू प्रतियोगिता में श्रीनगर की टीम प्रथम, देवप्रयाग की टीम द्वितीय और रुद्रप्रयाग की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं को खेल विभाग के शिक्षकों, युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, व्यायाम प्रशिक्षकों एवं विभागीय कार्मिकों की देखरेख में संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत सहित खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
The post सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम first appeared on Bharat Uday News.