राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जयराज में हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम

पौड़ी ।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना पौड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र जयराज में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को संतुलित आहार, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक बालक का प्रवेश उत्सव मनाया गया, वहीं एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा उचित देखभाल के महत्व पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से परिवारों को बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक विकास में सामुदायिक सहभागिता के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख अर्चना तोपाल, एएनएम अनीता रावत, सुपरवाइजर कमला नेगी एवं सुषमा रावत, वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता सोनी सौंठियाल, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

 

 




The post राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जयराज में हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *