प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

रघुनंदन सिंह तोलिया प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पांच प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने सोमवार को विकास भवन पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण एवं भावी प्रशासनिक दायित्वों के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें सफल एवं जनोन्मुखी प्रशासनिक सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य विकास अधिकारी ने भी अधिकारियों से संवाद करते हुए विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनुभव साझा किए।

 

प्रशिक्षु अधिकारियों में अंजली चंद, प्रभाकर सिंह परमार, आस्था अग्रवाल, प्रद्युम्न चौहान तथा अजय डबास शामिल रहे।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जनपद में संचालित विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए मार्गदर्शन हासिल किया। इस अवसर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गयी।

 

 

 




The post प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *