रांसी खेल मैदान में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

पौड़ी। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत आज रांसी खेल मैदान, पौड़ी में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की टीमों एवं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया किप्रतियोगिता के तहत अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में नरेन्द्रनगर ने प्रथम, श्रीनगर ने द्वितीय तथा देवप्रयाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुर्गा झपट अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किग्रा भारवर्ग में लैंसडाउन के समर ने प्रथम, रुद्रप्रयाग के अनिरुद्ध ने द्वितीय तथा यमकेश्वर के दिव्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा के 38 किग्रा भारवर्ग में कोटद्वार के चिराग प्रथम, देवप्रयाग के आदित्य द्वितीय तथा पौड़ी के आयुष तृतीय रहे।

 

 

मुर्गा झपट 41 किग्रा भारवर्ग में देवप्रयाग के हरपाल ने प्रथम, रुद्रप्रयाग के लोकेश ने द्वितीय तथा पौड़ी के मनोज ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 47 किग्रा भारवर्ग में श्रीनगर के प्रियांशु ने प्रथम, रुद्रप्रयाग के अक्षत ने द्वितीय तथा लैंसडाउन के प्रियांगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में अंडर-14 बालक वर्ग रस्सा-कस्सी 440 किग्रा भारवर्ग में देवप्रयाग ने प्रथम, पौड़ी ने द्वितीय तथा रुद्रप्रयाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग रस्सा-कस्सी 560 किग्रा भारवर्ग में पौड़ी ने प्रथम, नरेन्द्रनगर ने द्वितीय तथा लैंसडाउन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता प्रतिभागियों को खेल विभाग के प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुराई, महेश, आदेश बहुगुणा, एमओ आरिफ, मनोज बजरियाल, दिनेश सिंह चौहान, सचिन कश्यप, युवा परियोजना अधिकारी दीपक कोहली, संजय रावत, विमल लसपाल, रितेश चौहान, कु. प्रियंका सहित विभागीय कार्मिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

 

 




The post रांसी खेल मैदान में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *