श्रीनगर और श्रीकोट में डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

श्रीनगर। देशभर में आयोजित हो रही तिरंगा यात्राओं के क्रम में मंगलवार को पौड़ी जिले के विभिन्न मंडलों के साथ श्रीनगर मंडल में भी भव्य तिरंगा यात्रा के दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीकोट और श्रीनगर में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

पहली तिरंगा यात्रा श्रीकोट पेट्रोल पंप से मेडिकल कॉलेज सभागार तक निकाली गई, जबकि दूसरी यात्रा पॉलिटेक्निक से मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से श्रीनगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
मेडिकल कॉलेज सभागार एवं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रभक्ति और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। श्रीनगर विधानसभा में भी इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में शिक्षा विभाग, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है।


डॉ. रावत ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में प्रत्येक नागरिक की भावना और सहभागिता राष्ट्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ समर्थन किया।
रामलीला मैदान में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं संस्कृति से जुड़े प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चंद्रमोहन सिंह रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी, तिरंगा यात्रा जिला सह-संयोजक प्रीति बडोनी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन नेगी सहित भाजपा पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, नगर निगम के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



The post श्रीनगर और श्रीकोट में डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *