कोटद्वार में 23 से 25 जून तक लगेगा वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

कोटद्वार। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखंड द्वारा कोटद्वार में तीन दिवसीय वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 जून 2026 से 25 जून 2026 तक आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास, निकट बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार में किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित रहेगा।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (उच्चीकृत), कोटद्वार द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय जनता को पारंपरिक एवं प्रामाणिक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

 



The post कोटद्वार में 23 से 25 जून तक लगेगा वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *