सेवा संकल्प अभियान के तहत राइफलमैन जसवंत सिंह रावत स्टेडियम में चला सफाई अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के संकल्प के अनुरूप संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खेल विभाग द्वारा राइफलमैन जसवंत सिंह रावत स्टेडियम, पौड़ी में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेडियम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित खेल वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि खेल मैदान और स्टेडियम केवल खेल गतिविधियों के केंद्र ही नहीं, बल्कि युवाओं के स्वस्थ एवं सकारात्मक विकास के महत्वपूर्ण स्थान हैं। उन्होंने कहा कि इन परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही लोगों में अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

उन्होंने खेल विभाग के कार्मिकों एवं खिलाड़ियों से स्टेडियम परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर खेल विभाग के कोच, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 




The post सेवा संकल्प अभियान के तहत राइफलमैन जसवंत सिंह रावत स्टेडियम में चला सफाई अभियान first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *