*सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कराया स्वास्थ्य परीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर पालिका परिषद, पौड़ी के सभागार में पर्यावरण मित्रों, उनके परिजनों एवं नगर पालिका कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला अस्पताल के समन्वय से पहुंची चिकित्सकीय टीम ने पर्यावरण मित्रों एवं नगर पालिका कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

 

स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों और नगर पालिका कार्मिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए आयोजित शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान कार्मिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता के अनुसार नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

शिविर का उद्देश्य स्वच्छता कार्य से जुड़े कार्मिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। स्वच्छता कर्मी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

 

 

 




The post *सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कराया स्वास्थ्य परीक्षण first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *