पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड रिखणीखाल में लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने रथुवाढाब–दुगड्डा से कांडानाला (कंदलाई) एवं आमडंडा–धूरा मोटर मार्ग के स्टेज-वन और स्टेज-टू के कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस मोटर मार्ग का निर्माण 9 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। करीब 8.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के विकास को गति मिलने और दूरस्थ गांवों तक सड़क सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत ने क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों तक बेहतर सड़कें और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में निशांत सिंघल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस मोटर मार्ग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।