कोटद्वार। आगामी दशहरा, दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटद्वार पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना रहा।
फ्लैग मार्च कोतवाली कोटद्वार से शुरू होकर मुख्य बाजार, झंडा चौक, लालबत्ती चौक और बदरीनाथ मार्ग से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस ने आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस ने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने या कानून का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन में आयोजित इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया।
The post दशहरा और दीपावली को लेकर कोटद्वार पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी चेतावनी first appeared on Bharat Uday News.