पौड़ी 27 सितंबर, 2026: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोटली, भदुण्डा, विशल्ड-1, विशल्ड-2 और रलथम में आंगन मिलन कार्यक्रम एवं पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड पाबौ की कनिष्ठ प्रमुख शिवानी रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उमा, संगीता, भावना, प्रमिला और सविता को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान छह गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा पांच किशोरी बालिकाओं को पोषण किट प्रदान की गई। वहीं चार किशोरियों को टी-शर्ट और एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
The post आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण के प्रति किया जागरूक first appeared on Bharat Uday News.