कोटद्वार, अक्टूबर। कोटद्वार के प्रतिष्ठित फिजीशियन डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी के 29 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर कोटद्वार नगर निगम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महापौर शैलेंद्र रावत ने अपने कार्यालय में डॉ. ध्यानी का सम्मान कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।
महापौर ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. ध्यानी ने लंबे समय तक समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने डॉ. ध्यानी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी समाज के लिए उपयोगी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र आर्य, नगर अध्यक्ष विकास मित्तल, सुखरो मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, नगर आयुक्त पीएल शाह, कोटद्वार विधायिका प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, रजत भट्ट, मुकुल नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिक नेगी सहित पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
The post डॉ. ध्यानी के सेवानिवृत्त होने पर महापौर ने किया सम्मान first appeared on Bharat Uday News.