पौड़ी। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के चौथान पटटी के किमवाड़ी गांव में आपदा प्रभावित परिवार की जल्द मदद किए जाने की मांग की है। सोमवार को ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी जसपाल नेगी, करन नेगी आदि ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते दिनों भारी बारिश से चौथान पटटी के किमवाड़ी गांव में संतोषी बिष्ट का परिवार लगातार आपदा का दंश झेल रहा है। कहा कि बीते वर्ष आपदा के दौरान उनके घर की दीवार टूट गई। उन्होंने स्वयं के खर्चे पर दीवार का निर्माण करवाया। वहीं, इस साल बीते दिनों आपदा आने से उनकी दौ भैंस बहने से उनके सामने आर्थिकी की समस्या उत्पन्न हो गई है लेकिन अभी तक उनको कोई राहत नहीं दी गई है। कहा कि बीमारी के चलते करीब 8 महीने पहले इस परिवार के मुखिया का भी निधन हो गया है। जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित परिवार के हुए नुकसान का जल्द स्थलीय निरीक्षण करवाने, पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलवाने, भविष्य में परिवार की आजीविका के पुनस्र्थापन के लिए आवश्यक सहायता व सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने की मांग की। वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरियात ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
The post स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट ने पीड़ित परिवार की मदद की उठाई मांग first appeared on Bharat Uday News.