“जनजातीय गौरव अभियान में मेयर शैलेंद्र रावत ने किया जनजागरूकता का आह्वान

कोटद्वार में आयोजित राष्ट्रव्यापी IEC अभियान “जनजातीय गौरव – सबसे दूर, सबसे पहले” के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय जनजागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर में नगर निगम कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत ने सहभागिता कर जनजातीय समुदायों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया।

कोटद्वार में आयोजित इस शिविर के दौरान मेयर शैलेंद्र रावत ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर पार्षद सौरव नौडियाल, पार्षद दीपक पाठक सहित क्षेत्रीय जनता और अधिकारीगण उपस्थित रहे।



The post “जनजातीय गौरव अभियान में मेयर शैलेंद्र रावत ने किया जनजागरूकता का आह्वान first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *