पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसमर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक खंडूरी का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “समाज ने एक अनुशासित नेता को खो दिया, उत्तराखंड के शेर को श्रद्धांजलि।”

कैलाश विजयवर्गीय ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



The post पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *