विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाओं की दी सुविधा

पौड़ी 01 अगस्त, 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के अंतर्गत जिला चिकित्सालय पौड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर के दौरान 42 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग के अंतर्गत उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं ओरल कैंसर की जांच की गई। इसके अलावा 26 मरीजों की टीबी जांच, 85 प्रयोगशाला जांच, 73 एक्स-रे, 17 नेत्र संबंधी जांच तथा चार गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी।

शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क एक्स-रे, प्रयोगशाला जांच, टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, एएनसी जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा, डॉ. मयंक चौहान, डॉ. रूपा, डॉ. गौरव शर्मा, एएनएम नीलम नेगी, नीति डोभाल, विवेक घिल्डियाल, रजनी जैन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 



The post विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाओं की दी सुविधा first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *