पौड़ी बाल विकास परियोजना कल्जीखाल के अंतर्गत असगढ़ में पोषण पखवाड़ा के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं पोषण संबंधी सही जानकारी का प्रसार करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, संतुलित आहार, सुरक्षित मातृत्व तथा शिशु के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित समूह के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की गई, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों एवं कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता, भोजन माताएं, स्थानीय निवासी एवं विभागीय कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।
The post पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर जागरुकता first appeared on Bharat Uday News.