नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना

पौड़ी गढ़वाल। जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक निधन से पौड़ी गढ़वाल का प्रशासनिक एवं मीडिया जगत शोक में डूब गया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कुशल अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले श्री जोशी के निधन पर जिला सूचना कार्यालय पौड़ी गढ़वाल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपद के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने कहा कि श्री गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पौड़ी गढ़वाल के पत्रकार बंधुओं एवं सूचना कार्यालय परिवार ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।




The post नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *