कोटद्वार में ‘सुवेनियर शॉप्स एंड स्टडी सेंटर’ का उद्घाटन, जंगल सफारी शुरू करने की उठी मांग

कोटद्वार, 15 जून। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल के कोटद्वार-पाखरौ आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने संयुक्त रूप से ‘सुवेनियर शॉप्स एंड स्टडी सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार क्षेत्र से जुड़ी वन विभाग संबंधी विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार का वन क्षेत्र पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके समुचित विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने विशेष रूप से कोटद्वार से जंगल सफारी को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि जंगल सफारी शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा कोटद्वार की पहचान एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।



The post कोटद्वार में ‘सुवेनियर शॉप्स एंड स्टडी सेंटर’ का उद्घाटन, जंगल सफारी शुरू करने की उठी मांग first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *