कोटद्वार में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

कोटद्वार। शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन और आसपास की पटरी के पास झाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से दोपहर करीब 2:05 बजे अग्निशमन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोटद्वार से दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने पाया कि रेलवे स्टेशन और पटरी के समीप झाड़ियों में भीषण आग लगी हुई है। अग्निशमन व आपात सेवा केंद्र के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान के नेतृत्व में टीम ने फायर टेंडर की सहायता से होजरील के जरिए लगातार पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



The post कोटद्वार में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *