कोटद्वार। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल, कोटद्वार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। पंकज रावत को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला गया।
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के प्रतिनिधि के लिए अनारक्षित सीटों पर नीतू रावत, रविंद्र सिंह नेगी और मनोज पटवाल तथा अनुसूचित सीट पर चंद्रकला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।किया।
The post कोटद्वार में पंकज रावत निर्विरोध जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्वाचित first appeared on Bharat Uday News.