उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का कोटद्वार में भव्य स्वागत

कोटद्वार। उत्तराखंड बार कौंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का बुधवार को बार भवन कोटद्वार में अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कुलदीप कुमार को बार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन एवं अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

अपने संबोधन में कुलदीप कुमार ने स्वागत के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बार कौंसिल पूरी गंभीरता से कार्य करेगी तथा उनके हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में अधिवक्ताओं के कल्याण और पेशेवर विकास के लिए कई महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल की जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, जसबीर राणा, नरेंद्र गुसाईं, मुकेश कबटियाल, बिजेंद्र राणा, अनिल खंतवाल, अरविंद चौधरी, सुनील खत्री, कुँवर सिंह आर्य, सुनील घिल्डियाल, योजना शर्मा, प्रवेश रावत, अविरल पंत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।



The post उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का कोटद्वार में भव्य स्वागत first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *