sample
हरक सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राजस्थान के समन्वयक
संपादक : सुमित तिवारी दिनांक 24 अगस्त 2023 देहरादून। कांग्रेस पार्टी हाई कमान की ओर से…
गीता पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किया ये काम
देहरादून संवाददाता दिनांक 24 अगस्त 2023 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में…
कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, चार देशों में फैला कोरोना, संक्रमण बढ़ा तो वैक्सीन का भी नहीं होगा असर
कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, चार देशों में फैला; संक्रमण बढ़ा तो वैक्सीन का भी नहीं होगा असर
द सिटी न्यूज स्पेशल रिपोर्ट
कोरोना वायरस के एक नए और उच्च म्यूटेटेड वैरिएंट का वैज्ञानिकों ने पता लगाया है। इस वैरिएंट को बीए.2.86 नाम दिया गया है। कोरोना के इस वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जाहिर की है। बता दें कि जुलाई के अंत से अब तक इस वैरिएंट के चार अलग-अलग देशों में मरीज मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट बीए.2.86 का एक-एक मरीज अमेरिका, ब्रिटेन और इस्राइल में मिल चुका है। वहीं डेनमार्क में इस वैरिएंट से संक्रमित तीन मरीज मिले हैं।
वैज्ञानिक इस वैरिएंट पर करीब से नजर रखे हुए हैं। इसकी वजह ये है कि इस वैरिएंट में 36 म्युटेशन दिखे हैं, जो इसे कोरोना के मौजूदा प्रभावी कोरोना वैरिएंट एक्सबीबी.1.5 से इसे अलग करते हैं। हालांकि अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि कोरोना का यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता है और लोगों को गंभीर रूप से बीमार करता है लेकिन अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर ने नए वैरिएंट को देखते हुए लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।
ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल के डायगोनस्टिक माइक्रोबायोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. एस वेसले लॉन्ग ने बताया कि बीए.2.86 वैरिएंट कोरोना के शुरुआती वैरिएंट से ही बना है। ऐसे में यह उन वैरिएंट से अलग है, जिनसे लड़ने के लिए हमारी वैक्सीन हैं। ऐसे में अगर बीए.2.86 वैरिएंट ने खतरनाक रूप लिया तो हो सकता है कि इससे कोरोना महामारी की नई लहर आ जाए और खतरनाक बात ये होगी कि मौजूदा वैक्सीन भी उस पर उतनी असरकारक नहीं होगी।
देखिए वीडियो
खबर का असर : कंपनी का कर्मचारी त्यागी ही निकला लाखों की लूट का मास्टरमाइंड, चार गिरफ्तार, लूट की रकम भी बरामद
सुमित तिवारी मुख्य संपादक दिनांक 11 अगस्त 2023 -दिनदहाड़े इस घटना के होने पर…
छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार, 14.10 ग्राम स्मैक बरामद, हर की क्षेत्र का है आरोपी
हमारे संवाददाता दिनांक 11 अगस्त 2023 हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्त कर रहा था…
काबिल एसएसपी के राज में दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट और खुले में चल रहा नशे का कारोबार जानिए पूरा प्रकरण
इसी महीने में घटी यह दूसरी बड़ी घटना चोरों के हौसलें ऐसे बुलंद कि उन्हे…
यमकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई मार्ग बाधित, संपंर्क टूटा
बारिश के कारण मार्ग बाधित, भू धसाव और नदी-नाले उफान पर हमारे संवाददाता, 10 अगस्त 2023…
बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चारों लोगों की मौत
-काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा चार शवों को गहरी खाई से निकाला गया…
बिग ब्रेकिंग : कोटद्वार में गड़ीघाट का पुल टूटा, सनेह क्षेत्र के लोगों को होगी दिक्कत
-ये पुल, पुराने झूलापुल को बंद करके सनेह क्षेत्र की ओर जाने के लिए बना था…
कोतवाल गंगनहर बीएल भारती को तत्काल प्रभाव से हटाया, महिला का था मामला ! ये होंगे नए कोतवाली प्रभारी
इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय होंगे अब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से ना…