11 केवी केबल पंचर, साढ़े तीन घंटे बिजली गुल

कोटद्वार। जशोधरपुर बिजलीघर में  11 केवी केबल पंचर होने से लालढांग फीडर से जुड़े किशनपुर, रामदयालपुर, श्रीरामपुर और सिगड्डी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 9:15 बजे बिजली गुल होने से पेयजल नलकूप भी बंद हो गए,जिससे दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने केबल बदलकर दोपहर12:45 बजे आपूर्ति बहाल की। जेई नवीन गुसाईं ने बताया कि केबल में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।




The post 11 केवी केबल पंचर, साढ़े तीन घंटे बिजली गुल first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *