टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभासदों को दिया प्रशिक्षण

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से नगर पालिका सभागार में वार्ड सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता नवानी ने वार्ड सभासदों को टीबी रोग की पहचान, बचाव, जांच और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रशिक्षण में डॉ. श्वेता नवानी ने बताया कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। वार्ड सदस्यों को टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान, संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने और उपचार के दौरान मरीजों को आवश्यक सहयोग देने की जानकारी दी गई। उन्होंने वार्ड सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को बीमारी के लक्षण सामने आने पर समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करने को कहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों ने टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. कल्याणी तिवारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल, एसटीएस नीरज भंडारी सहित सभासद गौरव सागर, अरविंद रावत, शुभम रावत, प्रदीप असवाल, रेखा चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल।*




The post टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभासदों को दिया प्रशिक्षण first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *