नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 22 सितंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गौरव (19) पुत्र स्व. धर्मपाल, निवासी मोहल्ला फतुल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




The post नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *