महापौर ने वार्डों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कोटद्वार। नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र रावत ने बुधवार को वार्ड संख्या 1 रतनपुर, वार्ड संख्या 2 कुम्भीचौड़ और वार्ड संख्या 3 सनेह का स्थलीय निरीक्षण कर जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लोगों ने सफाई व्यवस्था, बरसात में जलभराव तथा जल निकासी की समस्या प्रमुखता से उठाई। महापौर ने अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्षद जय प्रकाश ध्यानी, अनिल रावत, संजय भंडारी, सहायक नगर आयुक्त अजय एस्टवाल, चंद्रशेखर शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



The post महापौर ने वार्डों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *