पौड़ी ।स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कल्याणखाल मार्केट, बसोला में 13वें निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।
शिविर में जनरल फिजिशियन डा. मुदित सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. सुम्बुल ताज, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डा. सानी व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अली ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान शुगर, हड्डियों की घनत्व जांच (बीएमडी), लिवर जांच, त्वचा रोग, नेत्र परीक्षण, घुटनों के दर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। शिविर में मरीजों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और समय पर उपचार अपनाने की सलाह दी। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
The post निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ first appeared on Bharat Uday News.