कोविड में अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार

लखनऊ। कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए योगी सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत लगातार सहायता प्रदान कर रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 8085 बच्चों को लैपटॉप वितरित कर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा चुका है।

सरकार पात्र बच्चों को प्रतिमाह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दे रही है। वहीं 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

महिला कल्याण विभाग के अनुसार लैपटॉप और अन्य शैक्षिक सुविधाओं के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि महामारी से प्रभावित कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सके।



The post कोविड में अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *