हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय सैल्फ डिफेंस तकनीक एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को शरीर से फिट रहते हुए मानसिक स्वस्थता पर जोर दिया।
इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकर्ता अग्रणी योगदान देने वाली प्रेरणायादक महिलाओं को किया नमन किया गया।
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का किया अनावरण किया गया।
कार्यशाला में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी एवं महिला हेल्पलाइन प्रभारी श्रीमती सुनीता कुंवर द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं से बचाव, सिंगल/डबल हैंड ग्रैप डिफेंस, हेयर पुल डिफेंस और नाइफ अटैक डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महिला पुलिस कर्मियों को “Physically Fit और Mentally Hit” बनने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपनी योग्यता से समाज में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करें। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं की शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
एसएसपी नैनीताल द्वारा महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का अनावरण करते हुए सभी को महिला अपराध सम्बंधी नए कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित सभी महिलाओं को समाज में वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। उन्होंने सम्बंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा या मारपीट को केवल घरेलू हिंसा तक सीमित न रखकर, तत्काल संबंधित धाराओं में कठोर अभियोग दर्ज करें। समाज में महिलाओं को कमजोर समझने वालों के मन में कानून का भय पैदा करना अनिवार्य है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नंदिता (नेत्र सर्जन), पार्षदगण, पत्रकारिता जगत की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीओ रामनगर सुमित पांडे, श्रीमती हेमा भट्ट पार्षद वार्ड नं० 4 आवास विकास, श्रीमती नेहा अधिकारी पार्षद वार्ड नं० 4 पॉलिशीट, श्रीमती बबली वर्मा पार्षद वार्ड नं० 1 काठगोदाम, श्रीमती बीना चौहान पार्षद वार्ड नं० 10 मल्ला गोरखपुर, श्रीमती तनुजा जोशी पार्षद वार्ड नं० 36 दमुआदूंगा, श्रीमती भागीरथी बिष्ट पार्षद वार्ड नं० 56 मानपुर पश्चिम, श्रीमती दया जोशी कुमायूं प्रभारी दैनिक भास्कर, श्रीमती वंदना आर्या न्यूज रिपोर्टर उत्तराखंड टीवी, श्रीमती अंजली पंत न्यूज इंडिया 24*7 और भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा उन्हें सम्मानित किये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। इस साल अन्तर्राष्ट्रीय थीम ‘Give To Gain’ है। इसके अनुसार हम महिलाओं के विकास के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करते हैं, तो इसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष *’Rights. Justice & Action.’* के तहत महिलाओं के लिए कानूनी अधिकार, न्याय और इसके क्रियान्वयन पर फोकस कर रहा है। यह नारी शक्ति के सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम है।
महिलाओं ने परिवार से लेकर व्यापार, शिक्षा, राजनीति और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। महिलाओं का सम्मान किसी विशेष दिन या अवसर तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमारी सोच, व्यवहार और संस्कार का प्रतिदिन , प्रतिपल का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने नशा उन्मूलन पर परिवार व समाज की निगरानी एवं नशा पाबंदी पर जोर देते हुए माता पिता की जिम्मेदारी निर्वहन को सबसे जरुरी बताया। पुलिस शे के खिलाफ अपना काम बखूबी निभा रही है, हम सब पुलिस के साथ हैं। परन्तु माता पिता द्वारा बच्चों की देखभाल व परवरिश में ढ़ुलमुल व गैर जिम्मेदाराना व्यवहार मासूम बच्चों को नशे के जाल में फंसने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। हमें बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
The post महिला दिवस पर हल्द्वानी में आत्मरक्षा व अपराध जागरूकता कार्यशाला, प्रेरक महिलाओं को किया सम्मानित first appeared on Bharat Uday News.