जसपाल नेगी
स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से आज विश्व श्रवण दिवस पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र कोटद्वार में समुदायों से लेकर कक्षाओं तक सभी बच्चों के लिए श्रवण देखभाल थीम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ ही शिक्षकों के मुख व कान की जांच भी की गई। कार्यक्रम में ऑडियोलॉजिस्ट संजय द्वारा बच्चों को कान की सुरक्षा और अपनी श्रवण शक्ति को बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारी देते हुए बताया गया कि 90 डेसिबल से ऊपर की ध्वनि हमारे सुनने की क्षमता को प्रभावित कर हमे बहरा बना सकती है इसलिए जिन स्थानों पर शोर ज्यादा होता है वहां ईयर प्लग या ईयर प्रोटेक्टर का प्रयोग करना चाहिए।


तेज आवाज में संगीत सुनने से बचना चाहिए। कान के अंदर रूई, बट्स,तेल,माचिस की तीली,या कोई नुकीली वस्तु से साफ न करें।गंदे पानी में नहाने या तैरने से बचें,दूसरे के ईयर फोन या प्लग का प्रयोग न करें। अपनी श्रवण शक्ति की नियमित जांच करें,कान में या सुनने में कोई समस्या हो तो तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ की सलाह लें। एनसीडी कंसलटेंट श्वेता गुसाईं ने कहा कि सभी बच्चे जागरूक रहें ताकि कान या श्रवण संबंधी समस्याओं के कारण कोई बच्चा पीछे न छूट जाए।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नफीस अहमद,हुकम सिंह नेगी,डॉ सुधा रावत, राखी आदि उपस्थित रहे।
The post विश्व श्रवण दिवस पर कोटद्वार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में श्रवण देखभाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित first appeared on Bharat Uday News.