उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया भारत उदय एक्सपो 2026 प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कोटद्वार (उत्तराखंड) लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत उदय एक्सपो 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत 2047” की संकल्पना को साकार करने हेतु कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के मावकोट गेंद मेले के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक  ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

मुख्य अतिथि  खण्डूडी भूषण ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कुटीर एवं लघु उद्योग तथा महिला उद्यमियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  शशि बाला केस्टवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री आशीष रावत, पार्षदगण  शशिकांत जोशी, श्री योगेश राणा,  अमिताभ अग्रवाल,  राजेंद्र जजेड़ी,  विवेक भारती,   सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।



The post उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया भारत उदय एक्सपो 2026 प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *