कोटद्वार क्षेत्र में पौड़ी पुलिस अलर्ट, 24×7 निगरानी व सघन गश्त जारी

कोटद्वार क्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है। इसके तहत सघन गश्त, प्रभावी चेकिंग अभियान तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा अफवाह फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने, धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत करने, भीड़ को उकसाने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस ने आम नागरिकों से शांति, संयम एवं भाईचारे का परिचय देने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, भड़काऊ संदेश या असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है।



The post कोटद्वार क्षेत्र में पौड़ी पुलिस अलर्ट, 24×7 निगरानी व सघन गश्त जारी first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *