इंटर कालेज तिलखोली में महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विकासखण्ड पोखड़ा के पब्लिक इंटर कॉलेज तिलखोली में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कार्यशाला में किशोर एवं किशोरियों को पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 एवं महिला हेल्पलाइन 1098 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी, जिससे छात्र-छात्राएं किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह रावत द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित इस प्रकार की जागरुकता कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को अपने आस-पास होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने और संबंधित संस्थाओं को तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय पर दी गयी सूचना से बढ़ते अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत एवं गीता देवी सहित विद्यालय छात्राएं उपस्थित थी।

 

 



The post इंटर कालेज तिलखोली में महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *