15 जनवरी से रायवाला में शुरू होगा राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह, 25 वृद्धजनों को मिलेगी निशुल्क आवास व भोजन सुविधा

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायवाला स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह का नियमित संचालन 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा। वृद्ध आवास में रहने से लेकर भोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वृद्ध आवास में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क आवासीय सुविधा पाने के लिए 7500351411 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिस की वृद्धजन व उनके परिवार संबंधी फोन के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं।

जिला प्रशासन देहरादून व समाज कल्याण विभाग द्वारा भोजन व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी तरह से संपन्न हो चुकी है। जिससे कि आगामी 15 जनवरी से वृद्ध आवास में रहने वाले लोगों को निशुल्क पौष्टिक एवं संतुलित भोजन की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भोजन के टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पांच वृद्ध जनों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो कि यहां आने के लिए इच्छुक है। उन्होंने बताया कि अभी इस आवास में 25 वृद्ध जनों के रहने की व्यवस्था है। जो की सभी वृद्ध जनों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा देने के लिए तैयार है।

 



The post 15 जनवरी से रायवाला में शुरू होगा राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह, 25 वृद्धजनों को मिलेगी निशुल्क आवास व भोजन सुविधा first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *