श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज प्रारंभ 

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार के संस्थापक श्री दिनेश एलावादी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती वीना एलावादी एवं समस्त पितृों की अक्षय तृप्ति हेतु इस दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस उपलक्ष्य में रविवार प्रातः वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई।

व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक व्यास भाष्करानंद बहुगुणा के श्रीमुख से श्रोताओं ने कथा के प्रथम दिवस भागवत माहात्म्य, सारगर्भित महाभारत आख्यान तथा राजा परीक्षित के शापित होने तक की पावन कथा का रसपूर्ण श्रवण किया।

इस अवसर पर आचार्य पुरूषोत्तम रणाकोटी ,उमा शंकर बहुगुणा, नन्द लाल खतंवाल, प्रदीप जखमोला, विनोद खन्तवाल, द्वारिका प्रसाद पोखरियाल,मुकेश भट्ट, नवीन बलूनी,डा रमाकांत कुकरेती,श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक दिनेश एलावादी,योगेश एलावादी,विकास एलावादी,रचित एलावादी,शिवानी,शैलका, अपर्णा ,सुधीर उप्पल, नीरू, सुमन झाम, मुकुल, राकेश खुराना, रितु, रिया, राजकुमार सोनी,ऊमा,अनाया, अवीर,सुशील भाटिया,अमन अग्रवाल, पं जानकी द्विवेदी,पं मुकेश बलोधी,पं चण्डी प्रसाद पंत,पं रमेश कपरवाण, पं दीपक लखेड़ा, आदित्य देवरानी,देवाशीष कुकरेती,ताजबर सिंह रावत,दीपक कुमार, डा सुरेन्द्र खट्टर,सुनील अग्रवाल,राकेश आहूजा,राहुल गुप्ता,सुनील अग्रवाल,डब्बू चावला,रीटा चावला,पूनम जैन,सुनीता जागड़ा,कीर्ति शर्मा,महिमा अरोरा,मनीषा सैनी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।



The post श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज प्रारंभ  first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *