रिक्साल में स्वास्थ्य शिविर 1 को

जसपाल नेगी

पौड़ी। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रिक्साल गांव में 1 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श से लेकर आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि इस बार कैंप में आधुनिक जांच मशीने लाई जा रही हैं और साथ में दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी आ रही है। बताया कि शिविर में महिला, बाल, हड्डियों, फेफड़ों, आंखों, रक्तचाप संबंधी रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा। बताया कि ट्रस्ट की ओर से चौथान क्षेत्र में यह ग्यारहवां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। ट्रस्ट इससे पहले भी बूंगीधार, जगतपुरी, उफरैंखाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा चुका है।



The post रिक्साल में स्वास्थ्य शिविर 1 को first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *