पाबौ में लगा जन सुविधा शिविर, लोगों को योजनाओं का मिला सीधा लाभ

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पाबौ में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जन सुविधा/बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया।

शिविर में समाज कल्याण, कृषि, बाल विकास, उद्यान, स्वास्थ्य, खाद्य पूर्ति, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने साथ ही योजनाओं का लाभान्वित भी किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में तीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें एक कान की मशीन, एक वॉकर और चार छड़ियां शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान 12 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। वहीं बाल विकास विभाग द्वारा 02 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गयी।

खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोहली ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुविधा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख शिवानी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 



The post पाबौ में लगा जन सुविधा शिविर, लोगों को योजनाओं का मिला सीधा लाभ first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *