खोह नदी में खनन लाटों की नीलामी स्थगित

दिनांक : 2025-03-19 17:12:00

कोटद्वार। उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी ने बताया कि कोटद्वार के अंतर्गत पूर्वी खोह नदी के 4 व मालन नदी के 3 खनन लॉटों कुल 7 चयनित स्थलों के खनन लॉटों की नीलामी की प्रक्रिया हेतु 19 मार्च 2025 की तारीख निर्धारित की गयी थी। बताया कि खनन लॉटों की नीलामी की प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। चयनित स्थलों के खनन लॉटों की नीलामी प्रक्रिया की नई तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *