कोटद्वार में पुलिस-पीएसी का फ्लैग मार्च: शांति व्यवस्था बनाए रखने का मजबूत संदेश

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आज कोटद्वार नगर क्षेत्र में पुलिस एवं पीएसी बल के संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में थाना कोटद्वार पुलिस के साथ पीएसी की टुकड़ियां शामिल रहीं। मार्च के दौरान शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं आवासीय इलाकों में पैदल गश्त की गई। पुलिस बल ने विशेष सतर्कता बरती और नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता पैदा करने या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों को कड़ी कार्रवाई के साथ रोका जाएगा।

पुलिस प्रशासन का यह कदम हाल की घटनाओं के बाद शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने फ्लैग मार्च का स्वागत किया और पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



The post कोटद्वार में पुलिस-पीएसी का फ्लैग मार्च: शांति व्यवस्था बनाए रखने का मजबूत संदेश first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *