पौड़ी ।जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत 06 गैस गोदामों और 01 पेट्रोल पम्प/पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में 02 गैस गोदाम, जबकि दुगड्डा क्षेत्र, पौड़ी क्षेत्र, उफरैंखाल-रिखणीखाल क्षेत्र में 01-01 गैस गोदाम तथा थलीसैंण क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 01 पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
The post एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 06 गैस गोदामों और 01 पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण first appeared on Bharat Uday News.