आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में संतुलित आहार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लैंसडाउन ।आर्मी पब्लिक स्कूल  में मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) लैंसडाउन के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेजर बिनी, एवं डाइटीशियन ने विद्यार्थियों को “बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान मेजर बिनी ने बताया कि बढ़ते बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक भोजन में हरी सब्जियाँ, फल, दालें, दूध, अंडा/प्रोटीन युक्त पदार्थ तथा पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करने की सलाह दी। साथ ही जंक फूड, अत्यधिक तले-भुने एवं पैकेट खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

नर्सिंग असिस्टेंट एवं डाइटीशियन ने यह भी बताया कि नियमित समय पर भोजन करना, नाश्ता न छोड़ना तथा स्वच्छता का ध्यान रखना अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया।

कार्यवाहक संदीप चौहान के द्वारा मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडाउन की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को संतुलित आहार अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

अंत में प्रभारी प्रधानाचार्य ने ले. कर्नल हरनीत कौर, सी.ओ, एम.एच. लैंसडाउन को धन्यवाद प्रेषित किया।



The post आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में संतुलित आहार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *