आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के छात्रों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

लैंसडाउन विद्यालय प्रबंधन की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आज प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मेजर इन्द्रमणि ने हरी झंडी दिखाकर बसों को विद्यालय परिसर से प्रस्थान कराया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा IX एवं XI के कुल 39 छात्र-छात्राएँ शामिल हैं, जिनमें 30 छात्र एवं 9 छात्राएँ हैं। विद्यार्थियों के साथ 2 पुरुष शिक्षक तथा 1 महिला शिक्षिका एस्कॉर्ट के रूप में उपस्थित हैं।

भ्रमण के दौरान छात्र भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), रीजनल साइंस सेंटर, वन अनुसंधान संस्थान (FRI), मसूरी सहित देहरादून एवं आसपास के अन्य प्रमुख शैक्षणिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगे। यह भ्रमण विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उनके व्यावहारिक अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  विजेन्द्र दत्त सुंदरियाल ने इस विशेष पहल एवं प्रायोजन के लिए विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, VSM के प्रति समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



The post आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के छात्रों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *