अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में महिला खेल प्रतियोगिता

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाला महिला एथलेटिक्स एवं फन एक्टिविटी कार्यक्रम सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय की इकाई माय भारत देहरादून एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के सहयोग से किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं  । 13 वर्ष तक, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही फन एक्टिविटी के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। सभी स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।उपनिदेशक माय भारत देहरादून मोनिका नांदल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना है।वे mybharat.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

आप सभी महिलाएं ,बालिकाएं अधिक संख्या में पहुंचे ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को खेल, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया जा सके।



The post अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में महिला खेल प्रतियोगिता first appeared on Bharat Uday News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *